Big News:टीचर्स ऑफ बिहार(ToB) ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए आयोजित किया लेट्स टॉक । ।Teachers Of Bihar organise Let's Talk programs on the preparation of international yoga day



●टीचर्स ऑफ बिहार(ToB) ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए आयोजित किया लेट्स टॉक।

●टीचर्स ऑफ बिहार के एक्सक्लूसिव कार्यक्रम लेट्स टॉक(Let's Talk) मे सामिल हुए योग विशेषज्ञ-मुकेश योगी एवम कौशल किशोर यादव

●सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए टीचर्स ऑफ बिहार कर रहा है कुछ खास गतिविधियों का आयोजन 

मोतिहारी(पूर्वी चम्पारण)......11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह समर्थक देशों के साथ सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मानने का संकल्प लिया।तब से  प्रति वर्ष भारत में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में कोरोना महामारी को लेकर 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा कुछ विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त दिशा-निर्देशों के आलोक में अधिक से अधिक लोगों तक योग के विभिन्न आयामों की समझ को आसानी से विकसित करने के उद्देश्य से बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार(ToB) के फाउंडर/संस्थापक-शिव कुमार,टीम के तकनीकी विशेषज्ञ-शिवेंद्र सुमन एवम अपने टीम के सक्रिय सदस्यों के द्वारा अपने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े 70,000 से भी अधिक सक्रिय शिक्षक साथियों के बीच फेसबुक पेज पर रविवार को योग विशेषज्ञों के साथ एक्सक्लूसिव कार्यक्रम "लेट्स टॉक" का आयोजन किया। 
                       एक्सक्लूसिव कार्यक्रम "लेट्स टॉक" का संचालन कर रहें टीम के मॉडरेटर मृत्युजंयम एवम ज्योति कुमारी के साथ मुख्य अतिथि मुकेश योगी-संस्थापक(सत्यम योग दर्शन सेवाश्रम) एवम कौशल किशोर यादव-योगा इंस्ट्रक्टर(सी.एच.सी.फतेहपुर,जिला गया) शामिल हुए।
                        लेट्स टॉक कार्यक्रम में शामिल अतिथियों एवम संचालन कर रहें टीम के मॉडरेटर के बीच जीवन में योगा के महत्व पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही दर्शकों के द्वारा योग से संबंधित पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी योग विशेषज्ञ के द्वारा दिया गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि योग विशेषज्ञ मुकेश योगी एवम कौशल किशोर यादव ने कहा कि योग अभ्यास शरीर एवं मन;विचार एवं कर्म;आत्मसंयम एवम पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवम प्रकृति का पूर्णतावादी दृष्टिकोण है।योग केवल व्यायाम नहीं है,बल्कि स्वयं के साथ,विश्व और प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है।योग हमारी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अंदर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा प्राकृतिक परिवर्तनों से शरीर में होने वाले बदलावों को सहन करने में सहायक होता है। योग सभी उम्र के लोगों के लिए लाभदायक है। परन्तु सभी प्रकार के योगासन योग विशेषज्ञ के सानिध्य में ही करना श्रेयष्कर है। साथ ही उनके द्वारा बच्चों एवं वयस्कों के लिए विभिन्न प्रकार के रोगों में सहायक योगासन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई।
                लेट्स टॉक कार्यक्रम का संचालन कर रहे टीचर्स ऑफ बिहार के योग दूत टीम के लीडर मृत्युंजयम ने कहा कि सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए टीम के द्वारा 21 जून को बच्चों,शिक्षकों एवम अभिभावकों के लिए कई गतिविधि आयोजित की गई है। जिसमे सुबह 7 बजे से टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा ज़ूम ऐप पर योग गुरु के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक पेज लिंक👇
  पर भी किया जाएगा।
                   साथ ही टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक टीम लीडर सत्यनारायण साह ने कहा कि योग दिवस के अवसर पर टीम के द्वारा योगाभ्यास के अतरिक्त अन्य गतिविधि भी आयोजित की जाएगी। जिसमें योगदूत ऑनलाइन क्विज,मैं हूं योगदूत,वीडियो प्रतियोगिता,विभिन्न योगासन से संबंधित बेस्ट पिक्चर ऑफ द डे,योग से संबंधित स्वरचित आलेख,निबंध,कविता एवम कहानियों का प्रकाशन,योग दिवस थीम पर ड्राइंग,पेंटिंग,स्केचिंग एवम क्राफ्ट निर्माण शामिल है। 
                  योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली गतिविधि में शामिल होने वाले लोगों के लिए टीम के प्रदेश मीडिया संयोजक-मृत्युंजय ठाकुर ने कहा कि यदि कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है तो वॉट्सएप नंबर-9939082715 एवम 8969900475 पर मैसेज करके त्वरित निदान प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही विशेष जानकारी के लिए टीचर्स ऑफ बिहार के योगदूत वेबसाइट👇
पर विजिट भी किया जा सकता है। उक्त जानकारी टीम के प्रवक्ता रंजेश सिंह ने दी।

Comments