4000 सैलरी वाले शिक्षकों को मिल रहे 27000 फिर भी पढ़ाने मे इनसे बेहतर Private स्कूलों के शिक्षक-अशोक चौधरी(शिक्षा मंत्री).......सूबे के चार लाख नियोजित शिक्षकों से माफी मांगे शिक्षा मंत्री-शिक्षक संघ
बिहार चुनाव परिणाम के बाद से ही बिहार सरकार और राज्य के नियोजित शिक्षकों के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।ताजा अपडेट के अनुसार शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार शुरू से ही शिक्षकों के लिए काम कर रही है।नियोजित शिक्षकों को पहले 4000 सैलरी मिलती थी।अब उन्ही शिक्षकों को 27000 का वेतन दिया जा रहा है।लेकिन पढ़ाने में इनसे बेहतर PVT स्कूलों के शिक्षक हैं।अशोक चौधरी मधुबनी के बेनीपट्टी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
शिक्षा मंत्री के उक्त बातों को लेकर शिक्षक संघों एवम् शिक्षकों के बीच दिख रहा आक्रोश
शिक्षा मंत्री द्वारा नियोजित शिक्षकों के संदर्भ मे किए गए संबोधन को लेकर राज्य के तमाम नियोजित शिक्षक के साथ साथ शिक्षक प्रतिनिधियों के बीच एक अलग ही आक्रोश देखा जा रहा है।
बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के टिपण्णी पर किया गया आक्रोश व्यक्त
संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नवलकिशोर सिंह ने कडी आपत्ति जताते हुए कहा कि मंत्री महोदय अविलम्ब सूबे के नियोजित शिक्षक से माफी मांगे अन््यथा उनके सभी सभाओं मे विरोध किए जाएंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने शिक्षा मंंंंत्री को खुुुली चुनौती देते हुए कहा कि एकबार शिक्षा मंंंंत्री एवम हम नियोजित शिक्षक आमने सामने बैैैैठे फिर नियोजित शिक्षक के Quality का पता चल जाएगा।
परिस्तिथियों के शिक्षामंत्री से उम्मीद ही क्या किया जा सकता है।
ReplyDeleteचौधरी ताड़ी पी के खुल गया है
ReplyDeleteIt is injustice.
ReplyDeleteSamna ho jaye
ReplyDelete