शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न ......
बैठक मे लिया गया बड़ा निर्णय....
मोतिहारी.... दिनांक:31-01-2021 को बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला एवम् प्रखण्ड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक बंग्ला मध्य विद्यालय,मोतिहारी मे संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष-सह-जिलाध्यक्ष(पू.च)-नवलकिशोर सिंह की अध्यक्षता मे की गई।
बैठक का संचालन जिला महासचिव-मदन देवनाथ ने किया।
बैठक प्रारंभ होते ही अध्यक्ष-श्री सिंह ने सभी सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संघ के विस्तार एवम सदस्यता अभियान पर चर्चा किए।
साथ ही सभी सदस्यों के समक्ष 2012 से पूर्व स्नातक पास शिक्षकों के प्रोमोशन से संबंधित 2012 शिक्षक नियोजन नियमावली को उच्च न्यायालय,पटना मे चैलेंज करने पर चर्चा की गई।जिसमे सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी-विनोद पाण्डेय ने सभी सदस्यों से शिक्षक हित मे ईमानदारी एवम कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए संघ को आगे बढ़ाने का सलाह दिए।
वहीं प्रदेश मीडिया प्रभारी-मृत्युंजय ठाकुर ने संघ के सभी सदस्यों को हमेशा शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हुए पदाधिकारियों से मिलकर समाधान के लिए अग्रणी भूमिका अदा करने का सलाह दिए।
बैठक मे मुख्य रूप से मनोज कुमार,उमाशंकर साह सोनार,अनिल कुमार,विनोद राम,जगन प्रसाद गुप्ता,धीरेन्द्र कुमार,अजीत कुमार सिंह,रमेश गुप्ता,रामकिशोर प्रसाद कुशवाहा,मृत्युंजय ठाकुर,रविरंजन कुमार,विनोद कुमार पाण्डेय,रविन्द्र चौधरी,विनोद प्रसाद,रविन्द्र प्रसाद,रीमा कुमारी,शिवम कुमार,अवधेश कुमार,विनोद चौधरी,सुरेंद कुमार,जीतेन्द्र कुमार,मोहन कुमार रजक,मदन देवनाथ,रामजीवन भारती,ब्रजेश कुमार शर्मा आदि संघीय प्रतिनिधि सामिल हुए।
Comments
Post a Comment