Breaking News:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र ।। विभिन्न प्रकार के समस्याओं का निराकरण को लेकर किया अनुरोध

बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को पत्र के माध्यम से समस्याओं के निराकरण हेतु संघ से वार्ता का समय निर्धारित करने का किया अनुरोध

●कार्यकारी अध्यक्ष-नवलकिशोर सिंह ने विभिन्न समस्याओं की ओर कराया ध्यानाकृष्ट 
पटना....बिहार प्रदेश प्रारंभिक शिक्षक संघ(BPPSS) के कार्यकारी अध्यक्ष-नवलकिशोर सिंह ने राज्य के चार लाख पंचायतीराज एवम नगर निकाय शिक्षकों के विभिन्न प्रकार के समस्याओं ने निराकरण के लिए पत्र के माध्यम से शिक्षा मंत्री से संघ के साथ वार्ता करने का अनुरोध किया।
        अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान समय मे शिक्षक विभिन्न तरह के समस्याओं से त्रस्त है यथा अबतक 15% वेतन वृद्धि नही हो सकी,स्थानांतरण भी लटका हुआ है,ससमय वेतन भुगतान न होना,नवप्रशिक्षित शिक्षक का एरियर भुगतान बाधित,अप्रशिक्षित शिक्षक का वेतन भुगतान बाधित,प्रधानाध्यापक/प्रधान शिक्षक नियुक्ति नियमावली निरस्त हो आदि।
       उपरोक्त सभी समस्याओं के संदर्भ मे पत्र के माध्यम से संघ के साथ वार्ता का अनुरोध किया गया है ताकि ससमय सभी समस्याओं का निराकरण हो सके।
     प्रदेश मीडिया प्रभारी-मृत्युंजय ठाकुर ने उम्मीद जताई है कि शिक्षा मंत्री यथाशीघ्र हमारे समस्याओं के निराकरण हेतु कोई रास्ता अवश्य निकालेंगे।
        श्री ठाकुर ने कहा कि अगर हमारे समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण नही होता है तो संघ बाध्य होकर आंदोलन को विवश होगा जिसकी सारी जवाबदेही शिक्षा मंत्री महोदय एवम विभागीय पदाधिकारियों की होगी।

Comments

  1. कोर्ट के आदेश के बावजूद अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होने से शिक्षक डिप्रेशन में। कोर्ट के आदेश के बाद अब कहां जाएं।

    ReplyDelete

Post a Comment