स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार :- 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल करेगें अपना आंकलन ।। 22 मार्च 2023 को बिहार दिवस के मौके पर मिलेगा पुरस्कार ।।
स्वच्छता :- 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक स्कूल करेगें अपना आंकलन
☆ जिला स्तर पर 1254 और राज्य स्तर पर 33 स्कूलों को मिलेगा स्वच्छता पुरस्कार
पटना.... राज्य के करीब 80 हजार सरकारी विद्यालयों के बीच शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए "बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" को लेकर आपसी होड़ अगले दो तीन दिन मे आरंभ हो जाएगी।इस पुरस्कार की प्रक्रिया विधिवत 15 नवंबर से आरंभ होगी।
गौरतलब है कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र मे इस पुरस्कार के लिए वेब पोर्टल और मार्गदर्शिका का विमोचन 11 नवंबर को शिक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ कर दिया है।इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने "बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" के लिए प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर पुरस्कार वितरण तक की समय सीमा तय कर दी है।
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह की स्वीकृति के बाद स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की विभिन्न गतिविधियों और उनके लिए तय समय सीमा की जानकारी जिलो को दे दी गई है।सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने अपने जिले के स्कूलों की सहभागिता इस पुरस्कार मे तय करेंगे।
तय शिड्यूल के मुताबिक स्व आकलन की प्रक्रिया 15 नवंबर को शुरू होगी।विद्यालयों को "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" के विभिन्न पैरामीटर पर अपना स्व आकलन 15 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच करना है।विद्यालयों का जिलास्तरीय भौतिक सत्यापन 1 से 31 जनवरी के बीच होगा।स्कूलों का राज्यस्तरीय भौतिक सत्यापन 1 से 28 फरवरी के बीच होना है।
22 मार्च को बिहार दिवस के मौके पर जिला और राज्य स्तर पर पुरस्कार वितरण होगा।
➡️ सात बिंदुओं पर होगा विद्यालयों का मूल्यांकन....
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए विद्यालयों का मूल्यांकन 7 विषयगत क्षेत्र मानदंड प्रणाली मे सामिल है:-
1-जलापूर्ति 2-शौंचालय एवं मूत्रालय 3-साबून से हाथ धोने की सुविधा 4-परिचालन एवं रख रखाव 5-क्षमतावर्धन 6-व्यवहार परिवर्तन के लिए संवाद 7-सामुदायिक सहभागिता एवं संसाधन जुटाने पर मूल्यांकन करना
इसके लिए श्रेणीवार 50 सूचक तय किए गए है और हर सूचक के लिए अधिकतम 2 अंक निर्धारित है।
➡️ बिहार दिवस के मौके पर स्कूल होंगे पुरस्कृत....
नई मार्गदर्शिका के मुताबिक बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए जिला स्तर पर सभी 38 जिलो को मिलाकर कुल 1254 स्कूलों को यह पुरस्कार प्राप्त होगा।उसी तरह 33 विद्यालय स्वच्छता के मानकों पर राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ करार दिए जाएंगे और बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च 2023 को उन्हे पटना मे पुरस्कृत किया जाएगा।
➡️ पिछले साल हुई थी शुरुआत,66125 स्कूल हुए थे शामिल....
बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार की शुरुआत तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने 30 सितम्बर 2021 को की थी। वर्ष 2021-22 के पुरस्कार के लिए राज्य भर के चिन्हित 77983 विद्यालयों मे से 66125 ने अपना स्व नामांकन किया था।
2021 के लिए राज्य स्तर पर चुने गए 26 स्कूलों को शिक्षा मंत्री के हांथो पुरस्कृत किया गया।पहले साल के अनुभव के आधार पर मौजूदा सत्र के लिए कई संसोधन करते हुए मार्गदर्शिका तैयार की गई है।
▶️ पुरस्कार के तीन उद्देश्य.....
बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तीन प्रमुख उद्देश्य है:-
1-विद्यालयों मे जल 2-स्वच्छता एवं साफ-सफाई के स्थिति का आकलन करना 3-विद्यालयों मे प्रतिस्पर्धा विकसित करना तथा सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों को पुरस्कृत करना
Comments
Post a Comment