कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दे सकता है "दिवाली गिफ्ट",चेक करते रहें अपना अकाउंट बैलेंस।। Balance चेक करने का आसान तरीका.....
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) दे सकता है "दिवाली गिफ्ट",चेक करते रहें अपना अकाउंट बैलेंस।
EPFO सब्सक्राइबर के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही संस्था की तरफ से ब्याज के पैसों का भुगतान शुरू हो जाएगा।
ऐसे में अगर आप भी ईपीएफओ सब्सक्राइबर (EPFO Subscriber) हैं तो फिर अपना अकाउंट चेक करते रहें।
EPFO सब्सक्राइबर के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही संस्था की तरफ से ब्याज के पैसों का भुगतान शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी ईपीएफओ सब्सक्राइबर हैं तो फिर अपना अकाउंट चेक करते हैं। जल्द ही वित्त वर्ष 2021-22 के ब्याज का पैसा लोगों के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। बता दें, इसी साल मार्च में ईपीएफओ ने 8.1 प्रतिशत ब्याज दर का ऐलान किया था। जोकि पिछले 40 सालों में सबसे कम ब्याज दर है।
आइए जानते हैं कैसे चेक करें अपना epfo अकाउंट बैलेंस :-
1- सब्सक्राइबर सबसे पहले ईपीएफओ के ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं।
2- अब सर्विस टैब पर जाएं।
3- यहां आपको 'For Employees' सर्च और सिलेक्ट करना है।
4- यहां से आप नए पेज पर पहुंच जाएंगे, जहां आपको 'Member Passbook' पर क्लिक करना होगा। और इसके बाद (UAN) और पासवर्ड लिखना होगा।
5- पासबुक ओपन होने के बाद व्यक्तिगत योगदान और ब्याज दर दिख जाएगा।
6- एक कर्मचारी जो एक से ज्यादा कंपनी में काम कर रहे हैं, वो अलग-अलग आईडी से चेक कर सकते हैं। बता दें, कर्माचारियों की सैलरी स्लिप में इसकी जानकारी होती है।
इन सबके अलावा सब्सक्राइबर 'EPFOHO' और UAN' लिखकर रजिस्ट्रड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर टेक्सट मैसेज भी कर सकते हैं। रिटर्न मैसेज में आपका अकाउंट बैलेंस दिख जाएगा। हालांकि, इसमें ब्याज दर नहीं दिखाएगा। वहीं, सब्सक्राइबर 011-22901406 या 9966044425 पर मिस्ड काल के जरिए भी अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
कैसे होता है ब्याज दरों पर फैंसला..❓
ईपीएफ में महीने के हिसाब से कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान क्रेडिट होता है। वहीं, ब्याज दर भी हर महीने के हिसाब से ही जुड़ता है। ब्याज का पूरा पैसा वित्त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाता है। बता दें, ईपीएफओ पर ब्याज का फैसला सालाना स्तर पर संस्था के ट्रस्टी करते हैं। जोकि श्रम मंत्रालय के अंतगर्त आते हैं।
Comments
Post a Comment