राज्य के सभी जिलों के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के लिए एक समान अवकाश तालिका हुई जारी। ■ निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने जारी किया अवकाश तालिका 2023
राज्य के सभी जिलों के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के लिए एक समान अवकाश तालिका हुई जारी।
■ निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने जारी किया अवकाश तालिका 2023
पटना.... प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे अलग अलग अवकाश तालिका होने से विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कठिनाईयां उत्पन्न होती है।
अतएव निदेशक प्राथमिक शिक्षा के पत्रांक:06/वि. 09-68/2022/1996 दिनांक:23-12-2022 के आलोक मे राज्य के सभी प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका मे एकरूपता बनी रहे,इसके लिए सांकेतिक राजकीय/राजकीयकृत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के लिए वर्ष 2023 की अवकाश तालिका निर्गत की जा रही है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थानीय परिस्थिति के अनुसार बिहार शिक्षा संहिता के नियम 265 के आलोक मे अवकाश तालिका मे परिवर्तन कर सकते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें :-
1-चांद के दृष्टिगोचर होने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों की तिथि मे परिवर्तन हो सकता है।
2-नव वर्ष 1 जनवरी,मकर संक्रांति 15 जनवरी,संत रविदास जयंती 5 फरवरी,वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव 23 अप्रैल,कबीर जयंती 4 जून,विश्वकर्मा पूजा 17 सितम्बर,दूर्गा पूजा कलश स्थापन 15 अक्टूबर,डा.राजेंद्र प्रसाद जयंती 3 दिसंबर रविवार होने के कारण अलग से अवकाश की घोषणा नही की गई है।
3-राज्य के सभी राजकीयकृत प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों मे वार्षिकोत्सव,गणतंत्र दिवस,स्वतंत्रता दिवस तथा जयंतियां आयोजित की जायेगी। सभी जयंतियों के दिन विद्यालय खुले रहेंगे।
4-विगत वर्ष का अवशिष्ट निरीक्षण अवकाश शिक्षा संहिता की धारा 265/(|||) के अनुसार किसी छुट्टी के साथ जोड़ा जा सकेगा।
5-जिला शिक्षा पदाधिकारी की पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना कोई विद्यालय प्रधान अवकाश तालिका मे किसी प्रकार का परिवर्तन नही करेंगे।
Comments
Post a Comment