छठे चरण के बाद होंगे शिक्षकों के तबादले। ➡️ शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने विधान परिषद मे भरोसा दिया।


छठे चरण के बाद होंगे शिक्षकों के तबादले

➡️ शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने विधान परिषद मे भरोसा दिया। 

पटना.... सरकार छठे चरण वाले शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षकों के ऐच्छिक अंतरजिला तबादले की प्रक्रिया पूरी करेगी। शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद विधान परिषद मे सदन को यह भरोसा दिया।
    उन्होने कहा कि राज्य सरकार शिक्षक नियोजन नियमावली 2020 मे बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके तहत शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया और नियोजन इकाई को केंद्रीयकृत किया जाएगा। तबादले के लिए शिक्षकों को ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। इसके बाद पहले दिव्यांग एवं महिला और बाद मे पुरूषों का पारस्परिक तबादले सरकार करेगी।
गैर शिक्षण कार्य मे नही लगाए जाएंगे शिक्षक :- मंत्री    

शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर ने शुक्रवार को विधान परिषद मे कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गैर शिक्षण कार्य मे नही लगाया जाएगा। वह डॉ. संजीव कुमार सिंह के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होने कहा कि सरकारी स्कूल के शिक्षकों को 10 वर्षीय जनगणना,आपदा सहायता,विधानमंडल,सांसद और स्थानीय निकाय के चुनाव को छोड़कर अन्य किसी भी गैर शैक्षणिक कार्यों मे प्रतिनियुक्त नही करना है।इससे जुड़ा निर्देश सितम्बर 2016 और फिर जनवरी 2021 मे भी सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को जारी किया गया है। इसके साथ हीं यह निर्देश दिया गया है कि मतदाता सूची से जुड़े काम अवकाश के दिन मे ही किया जाएगा। इसके अलावा जिला अंतर्गत कोई भी शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हो तो उनकी प्रतिनियुक्ति अविलंब रद्द की जाए। हालांकि संजीव श्याम सिंह ने जवाब से असंतुष्ट होकर कहा कि पदाधिकारी मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। वह गलत जवाब देते है।

Comments