FLN मिशन क्या है और इसकी जरूरत क्यों पड़ी....❓
बच्चों की शिक्षा के प्रारम्भिक वर्षों में भाषा और गणित कौशल का निर्माण करने और दिशा निर्देश प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मिशन (एफएलएन) मिशन आरंभ किया है। यह कोर्स मिशन के उद्देश्यों और लक्ष्यों से संबंधित है और इस संबंध में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
➡️ एफएलएन एक राष्ट्रीय मिशन है जिसका अर्थ होता है-मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (Foundation Literacy and Numeracy–FLN) एफएलएन को भारत सरकार की नई शिक्षा नीति के निपुण भारत मिशन के अंतर्गत लागू किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 3 से 9 तक आयु वर्ग के सभी बच्चों का समग्र विकास करना है। FLN कक्षा 3 के अंत तक अर्थ के साथ सरल वाक्यों को पढ़ने और बुनियादी गणित की समस्याओं को हल करने की बच्चे की क्षमता को प्रदर्शित करता है। यह एक महत्वपूर्ण मार्ग है जो बच्चों को उच्च कक्षाओं में सार्थक रूप से सीखने में मदद करते हैं और उन्हें 21 वीं सदी के कौशल जैसे महत्वपूर्ण सोच और समस्या समाधान हासिल करने में मदद करता है जो लंबे समय में सफल होने के लिए अनिवार्य हैं। एफएलएन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए एफएलएन की आधिकारिक वेबसाइट foundationlearning.in पर जा सकते है या फिर हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशांक’ ने 5 जुलाई 2021 को ‘बेहतर समझ और संख्यात्मक ज्ञान के साथ पढ़ाई में प्रवीणता के लिए पहल’–निपुण (National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy-NIPUN) भारत मिशन की शुरुआत की है। इस मिशन का उद्देश्य 3 से 9 वर्ष की आयु तक के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इस मिशन के तहत यह सुनिश्चित करना होगा कि देश का प्रत्येक बच्चा 2026-27 तक ग्रेड 3 के अंत तक एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता) को अनिवार्य रूप से प्राप्त कर ले। जिससे उनमे वाक्यों को समझने और संख्याओं को समझने की समझ का विकास हो सके।
FLN के अंतर्गत कैसे सीखें (How to Learn Under FLN).....
FLN Full Form–Foundation Literacy and Numeracy के अंतर्गत बच्चों को कार्टून, खेल, ड्राइंग आदि के माध्यम से सिखाया जाना है जिससे बच्चो में पढ़ाई की ओर रूचि बढ़े ताकि बच्चे और अधिक मन लगाकर सीखें जिससे उनमें मानसिक, शारीरिक, सीखने की कला का विकास हो सके अर्थात सम्पूर्ण विकास हो सके। इस मिशन के अंतर्गत बच्चों को ग्रेड 3 के अंत तक अर्थ के साथ पढ़ना और प्रदर्शित करना तथा बेसिक कैलकुलेशन आनी चाहिए।
● अर्थ के साथ पढ़ना, जैसे-घर, जल, नल आना चाहिए।
● फ्लुएंसी, एक्यूरेसी के साथ पढ़ना आना चाहिए। जैसे- राम घर जाता है आदि।
● संख्याओं की अच्छी समझ होनी चाहिए जैसे-79, 99
● कौन सी संख्या बड़ी है कौन सी छोटी है, की समझ होनी चाहिए।
● 2-डिजिट संख्या के जोड़, घटाना आना चाहिए। जैसे- 34-10, 43+34
निपुण भारत मिशन को समग्र शिक्षा स्कीम के अंतर्गत लांच किया गया है। समग्र शिक्षा स्कीम केंद्र सरकार की योजना है। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चो को स्कूली शिक्षा के फाउंडेशन वर्ष में रखना है। शिक्षकों की क्षमता का निर्माण करना है। बच्चे जो भी सीख रहे है उसका आंकलन करना। समग्र शिक्षा योजना के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में लगभग 2688 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020), 2025 तक सभी बच्चों के बीच एफएलएन हासिल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। निपुण भारत मिशन को शिक्षा मंत्रालय ने 5 जुलाई 2021 को लांच किया है। इस शिक्षा निति का उद्देश्य देशभर में स्कूल और उच्च शिक्षा प्रणालियों में परिवर्तनकारी सुधारों का मार्ग प्रशस्त करना है। इस शिक्षा नीति ने 34 वर्ष पुरानी राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनपीई), 1986 का स्थान लिया। निपुण भारत मिशन को राज्य एवं केंद्र शासित राज्यों में पांच स्तर पर लागू किया जायेगा।
■ राष्ट्रीय मिशन
■ राज्य मिशन
■ जिला मिशन
■ ब्लॉक मिशन
■ स्कूल मिशन
निपुण भारत मिशन के लक्ष्य (Goals of Nipun Bharat Mission)....
निपुण भारत मिशन (nipun bharat mission) के लक्ष्य को ‘लक्ष्य सोची’ के रूप में रखा गया है। इस मिशन के तहत लक्ष्य को बालवाटिका, ग्रेड 1, ग्रेड 2, और ग्रेड 3 में वर्गीकृत किया गया है। जो निम्न प्रकार है :-
बालवाटिका.....
● अक्षर को पहचानना और उससे संबधित आवाज को पहचानना।
● 2 से 3 वर्णमाला अक्षर से बने सरल शब्द को पढ़ना।
● 10 तक संख्या को पढ़ना और पहचानना।
● नंबर, ऑब्जेक्ट, आकृति को एक सीक्वेंस में व्यवस्थित करना।
ग्रेड 1
■ 4-5 सरल शब्द से बने सरल वाक्य को पढ़ना।
■ 99 तक संख्या को पढ़ना और पहचानना।
■ सरल जोड़ और घटाना आना।
ग्रेड 2
● अर्थ के साथ 45-60 शब्द प्रति मिनट पढ़ना।
● 999 तक संख्या को पढ़ना और लिखना।
● 99 तक संख्या का घटाना आना चाहिए।
ग्रेड 3
● कम से कम 60 वर्ड प्रति मिनट पढ़ना।
● 9999 तक संख्या लिखना और पढ़ना।
● सरल गुणा हल करना
इस मिशन के तहत बच्चे का समग्र विकास होगा। इससे बच्चो में अच्छा स्वास्थ्य, मेन्टल हेल्थ, प्रभावपूर्ण कम्युनिकेशन का विकास होगा। बच्चे विकसित शिक्षार्थी होंगे और अपने को दुसरो से कनेक्ट कर पाएंगे। इससे जो बच्चे उच्च माध्यमिक और प्राइमरी में क्लास छोड़ देते थे इनकी संख्या में कमी आएगी। बच्चो के विकसित शिक्षण के लिए उन्हें खिलौने, हास्यपूर्ण, प्रयोगात्मक तरीके से पढ़ाना चाहिए।
Comments
Post a Comment