सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे अंग्रेजी,राज्य सरकार वर्ड पावर चैंपियनशिप (Word Power Championship) करेगी आयोजित। ➡️ विभागीय स्तर पर पत्र हुआ जारी


सरकारी स्कूल के बच्चे बोलेंगे अंग्रेजी,राज्य सरकार वर्ड पावर चैंपियनशिप (Word Power Championship) करेगी आयोजित। 

बिहार मे वर्ड पावर चैंपियनशिप (Word Power Championship) का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार वर्ग 2 से 5 तक के बच्चों मे अंग्रेजी की बेहतर समझ को विकसित करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इस कंपटीशन को कई चरणों मे आयोजित किया जाएगा जिसमे पहला लेवल क्लस्टर का होगा। क्लस्टर लेवल मे जीतने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।    

पटना....बिहार सरकार क्लास दो से पांच तक के बच्चों में अंग्रेजी की बेहतर समझ को विकसित करने के लिए वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन (Word Power Championship Competition Organized In Bihar) कराएगी।
शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सज्जन आर की तरफ से जारी एक निर्देश पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि मैरिको लिमिटेड, लीप फॉर वर्ड के द्वारा वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता से संबंधित प्राप्त मिला है। संस्था के द्वारा राज्य स्तरीय अंग्रेजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इस संस्था के द्वारा 2022-23 में प्रतियोगिता का प्रस्ताव भेजा गया है।

बिहार मे वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन.... 
निर्देश पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्ड पावर चैंपियनशिप प्रतियोगिता से संबंधित सभी तैयारी के लिए प्रथम चरण में सभी प्रखंड कार्यालय तथा शिक्षकों तक संबंधित प्रतियोगिता की सूचना को साझा किया जाए। साथ ही सभी शिक्षकों का प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतियोगिता वर्तमान शैक्षणिक सत्र वर्ष 2022 के कक्षा दो से पांच में पढ़ रहे छात्रों के लिए है। प्रतियोगिता का प्रारंभिक चरण ऑनलाइन माध्यम से होगा। इसलिए सभी संबंधित शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन होना सुनिश्चित किया जाए।

बच्चों मे अंग्रेजी की बेहतर समझ की कयावद......   
मिली जानकारी के अनुसार इस कंपटीशन को कई चरणों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहला लेवल क्लस्टर का होगा। क्लस्टर लेवल में जीतने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वह बच्चे ब्लॉक लेवल के राउंड में हिस्सा लेंगे। ब्लॉक लेवल में चुने गए बच्चे जिला स्तर के कंपटीशन में हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर चुने गए बच्चे डिविजनल लेवल पर आयोजित कंपटीशन में हिस्सा लेंगे। उसके बाद स्टेट लेवल पर अपना दमखम दिखाएंगे।
    राज्य लेवल के कंपटीशन का आयोजन मार्च में होगा। लेकिन क्लस्टर लेवल से कंपटीशन की शुरुआत अगले जनवरी माह से शुरू हो जाएगी।

कंपटीशन जीतने वाले बच्चों को दिया जाएगा पुरस्कार.....   
कंपटीशन में बेहतर परफॉर्म करने वाले बच्चे उनके मेंटर टीचर और स्कूल को सम्मानित भी किया जाएगा। 
शिक्षक रजिस्ट्रेशन के लिए 8055667788 नंबर पर @wpc bihar लिखकर व्हाट्सएप करेंगे। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल एवं फाइनल लेवल पटना में आयोजित किया जाएगा।
    इस प्रतियोगिता से चुने गए विद्यार्थी को ग्रैंड फिनाले लेवल के लिए मुंबई आमंत्रित किया जाएगा। विद्यार्थी के साथ एक टीचर और माता या पिता में से कोई एक जाएंगे। संस्था के द्वारा प्रतियोगिता से संबंधित अन्य सूचनाएं वक्त पर जिला तक भेजी जाएगी।

अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम है क्या....❓️

LeapForWord यह एक मुंबई स्थित गैर सरकारी संस्था है जो एकल सबसे बड़ी समस्या, कमजोर अंग्रेजी क्षमताओं को प्रबल करने के लिए प्रतिबद्ध है। जो क्षेत्रीय भाषा समुदायों के छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसरों तक पहुंचने से रोकती है, उन शिक्षकों को ध्यान में रखते हुए जो प्रवाहशील अंग्रेज़ी बोलने में असमर्थ हैं और अच्छे तरीके से अंग्रेजी पढ़ने में असमर्थ हैं, LeapForWord ने उनके लिए अंग्रेजी पढ़ाने का एक वैकल्पिक तरीका विकसित किया है, जिसमें अंग्रेजी पढ़ाने के लिए अंग्रेजी बोलने की आवश्यकता नहीं होती है।
             LeapForWord का "इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम" क्षेत्रीय भाषा पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए अंग्रेज़ी में कुशल बनने का एक प्रमुख साधन है।

English Literacy Programme के तहत अध्ययन के चार स्तरों को विकसित किया है। एलिमेन्ट्री रीडिंग, एडवांस रीडिंग, एलिमेन्ट्री कॉम्प्रिहेन्शन और एडवांस कॉम्प्रिहेन्शन।
      इस कार्यक्रम के तहत उन शिक्षकों के साथ सहयोग किया जाता है, जिन पर अंग्रेजी पढ़ाने का उत्तरदायित्व है और जहाँ छात्रों को अपने अंग्रेज़ी कौशल में सुधार करने का अवसर कम मिलता है।

क्या है वर्ड पावर चैंपियनशिप(Word Power Championship)....❓️

लोकप्रिय अमेरिकन स्पर्धा स्पेलिंग बी' की तर्ज पर रूपांकित वर्ड पावर चैंपियनशिप भारत में एकमात्र ऐसी अंग्रेजी प्रतियोगिता है, जिसे विशेष रूप से प्रादेशिक भाषिक स्कूल के छात्रों के लिए विकसित किया गया है। लीपफॉरवर्ड के वार्षिक प्रमुख कार्यक्रम डब्ल्यू.पी.सी. को विकसित करने का उद्देश्य ....

1. अत्यधिक सफल इंग्लिश लिटरेसी प्रोग्राम में भाग लेने के बाद प्रादेशिक भाषिक स्कूल के छात्रों को अपनी नई अधिग्रहित अंग्रेजी प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना।

2. शिक्षकों और छात्रों के लिए समान रूप से उत्साह और एकाग्रता हेतु प्रयास करना। 

3. श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रादेशिक भाषिक स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों को उनके कार्यशैली के लिए एक मंच प्रदान करते हुए, उन्हें पुरस्कृत एवं सम्मानित करना।

4. अधिक छात्रों को और शिक्षकों को प्रेरित करना, ताकि वे अपने अंग्रेजी के भय को हराकर उस पर जीत हासिल कर सके।

पिछले शैक्षणिक वर्ष 2021-22) में यह प्रतियोगिता पहली बार अंतरराज्यीय स्तर पर आयोजित कि गई, जिसमें भारत के 5 राज्यों के भिन्न-भिन्न जिलों से आए छात्रों ने डब्ल्यू.पी. सी चैंपियन बनने के लिए एक-दूसरे सेप्र तिस्पर्धा की। आइए देखते है इस प्रतिस्पर्धा की एक झलक, जहाँ बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के छात्रों ने इस प्रतियोगिता की भव्यता बढाई।

विभागीय स्तर पर पत्र हुआ जारी.....

Word Power Championship समय सारिणी की संरचना करते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखा गया है :-   

■ शिक्षकों तक वर्ड पॉवर चैम्पियनशिप की सम्पूर्ण जानकारी ससमय पहुंचाई जा सके।
■ छात्रों को इस प्रतियोगिता के अध्ययन हेतु पर्याप्त समय मिलें ।
■ बिहार में पहली बार यह प्रतियोगिता राज्यस्तरीय सम्पूर्ण बिहार के छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
■ डब्ल्यू.पी.सी बिहार में भाग लेने की पात्रता:- केवल प्रादेशिक भाषिक स्कूल के शिक्षकों के लिए।   स्कूल सरकारी / सहायता प्राप्त हो सकते हैं।
■ प्रतियोगिता केवल उन बच्चों के लिए है, जो वर्तमान के शैक्षणिक वर्ष (2022 2023) में कक्षा दूसरी से पाँचवी में पढ़ रहे हो।
■ प्रत्येक शिक्षक जिनपर कक्षा 2 से 5 तक के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाने की जिम्मेदारी हैं, वह इस प्रतियोगिता के लिए छात्रों का नामांकन कर सकते हैं।

Word Power Championship कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक :-  👇

यदि कोई शंका या संदेह हो तो दिए गए नंबर पर संपर्क करें :- 8236823682

Comments