7 जनवरी से शुरू होगी जाति-सह-आर्थिक गणना !
केवल आवासीय मकानों की गिनती, कामर्शियल की नही !!
पटना.... राज्य मे छह दिन बाद जाति-सह-आर्थिक गणना की शुरुआत होगी। पहले चरण मे होने वाले मकानों की गिनती के लिए फाॅर्मेट तैयार हो गया है। इस फाॅर्मेट के साथ लाल रंग का मार्कर प्रखण्ड स्तरीय गणना कर्मियों को 5 जनवरी तक दिया जाएगा। 7 जनवरी से राज्य के सभी प्रखण्डों मे एकसाथ मकानों की गिनती शुरू हो जाएगी। अभी तक राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय ट्रेनिंग हुआ है। मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय गणना कर्मियों को ट्रेनिंग देने का काम जारी है। इधर,जिला स्तर पर चलने वाली तैयारी की सोमवार को समीक्षा होगी। शाम 4 बजे मुख्य सचिव अमीर सुबहानी सभी जिलो के डीएम के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा करेंगे।
पहले चरण मे मकानों की गिनती करनी है। इसका नाम संक्षिप्त मकानों की सूची मे रखा गया है। इसका कार्य मैनुअल तरीके से होगा। इसका डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। सात पेज वाले फाॅर्मेट के पहले पेज मे आवासीय पता की विस्तृत जानकारी के साथ मकान के मुखिया का नाम, परिवार के सदस्यों की कुल संख्या, मकानों की संख्या आदि सामिल है।
गृहगणना का प्रशिक्षण का सारांश इस प्रकार है।
कृपया सभी शिक्षक/प्रगणक अचूक एवं विशेष रूप से इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे !
👇👇👇👇
1- 7 जनवरी से 21 जनवरी के बीच गृह संख्या का गणना करना है।
2- अपने क्षेत्र में जाकर उसके घर की गणना करना है। उसके बाद नजरी नक्शा बनाना है।
3- उत्तर पश्चिम से शुरु होगा और दक्षिण पूर्व में समाप्त करना है।
4- नक्शा के दिशा का ख्याल रखना है। जैसे ऊपर उत्तर, नीचे दक्षिण, दांया पूर्व, बायां पश्चिम होता है। प्रत्येक घर का नजरी नक्शा बनाना है।
5- गणक ब्लॉक में आवासीय या आवासीय दोनों तरह के मकान का गणना करना है।
6- 6 by 6, 🔲 Square Box वाला घर बनाकर उसी घर में नंबर देना है। नंबर रेड मारकर से दीवाल पर लिखना है।
7- सड़क के किनारे घर का गिनती के क्रम में जहां गिनती खत्म होगा, उसी जगह से↪️↩️ उसी गली में दूसरे साइड से गिनती करना है।
8- कच्ची मकान जिसमें आदमी रहता है के लिए त्रिभुज और पक्की मकान में जिसमें आदमी रहता है, उसके लिए वर्ग बनाकर दिखाना है।
9- पक्की गैर आवासीय के लिए वर्ग को छायाकिंत करना है और कच्ची गैर आवासीय के लिए त्रिभुज को छायाकिंत करना है।
10- यदि गणना करने के क्रम में मन्दिर/ मस्जिद/सार्वजनिक पुस्तकालय_भवन/तालाब/जलस्रोत /पानी टंकी मिलता है तो उसे नजरी नक्शा में अनिवार्य रूप से दिखाना है।
11- गणना के लिए आपको hand bag/carry bag मिलेगा, सारा प्रपत्र उसी में ठीक से रखना है। मोड़ना नहीं है। रफ प्रपत्र नहीं मिलेगा। ओवर राइटिंग नहीं करना है। प्रपत्र हमेशा सीधा रखना है। गोल फोल्डर मोड़ना नहीं है।
12- प्रपत्र भरने में हमेशा मानक अंक /संख्या 1,2,3,4,5,6,7,8,9 आदि लिखकर शुद्ध शुद्ध हीं भरना है, एक बार में हीं सही शुद्ध शुद्ध प्रपत्र को भरना है।
13- जनगणना, आपदा प्रबंधन और चुनाव में जिनकी प्रतिनियुक्ति किया गया है, उन्हें अनिवार्य रूप से कार्य को संपादित करना है। प्रतिनियुक्त कर्मी को किसी प्रकार का (मेडिकल और SL को छोड़कर)छुट्टी नहीं मिलेगा, कार्य पूरा करके छुट्टी ले सकते हैं।
14- प्रत्येक 6 गणक पर एक पर्यवेक्षक होगा।आवश्यकतानुसार मदद मांग सकते हैं।
15- यदि आप ऑनलाईन कार्य करेगें तो अतिरिक्त राशि मिलेगा। यदि आप आफलाईन कार्य करेगें तो अतिरिक्त राशि नहीं मिलेगा।
16- गणना ब्लॉक 🔲🔲🔲🔲 में दाएं से दो अंक में नंबर भरना है। उप ब्लॉक 🔲🔲🔲🔲 तब भरना है, जब घर संख्या 700 से अधिक होगा।
17- यदि घर में कोई उपस्थित नहीं है तो भी घर का गणना होगा। जानकारी सही सही भरना है। सुझाव यह है कि एक रफ कॉपी खरीदकर मकान मालिक का नाम उनके सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर लिख लेना है। परिस्थिति के अनुसार कुछ स्वविवेक से भी निर्णय लेकर कार्य करना है।
Comments
Post a Comment