कैबिनेट से 1.78 लाख शिक्षक भर्ती को मंजूरी, वैकेंसी इसी माह ➡️ कक्षा 1 से 12 तक होनी है बहाली, विषयवार पद भी तय हुए


कैबिनेट से 1.78 लाख शिक्षक भर्ती को मंजूरी, वैकेंसी इसी माह  
➡️ कक्षा 1 से 12 तक होनी है बहाली, विषयवार पद भी तय हुए  

पटना.... कक्षा 1 से 12 तक 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों की भर्ती और वेतनमान को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई। सभी बहाली बीपीएससी से होगी। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता मे कैबिनेट ने शिक्षकों के पद और वेतनमान की स्वीकृति दे दी। अब शिक्षकों के इन पदों पर जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लियर कराकर रिक्ति बीपीएससी को भेजी जाएगी।

       इस माह के अंत तक बीपीएससी से वैकेंसी आने की संभावना है। कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डाॅ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि 1 लाख 78 हजार 26 शिक्षकों के वेतन पर सलाना 10.623 करोड़ 45 लाख रूपए खर्च होंगे।

    कक्षा 1 से 8 तक के 87222 पदों के लिए वेतन पर 4629 करोड़ 23 लाख 7 हजार रूपए खर्च होंगे। माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों मे 90804 शिक्षकों के वेतन मद मे 5994 करोड़ 22 लाख 24 हजार रूपए खर्च होंगे।

     कक्षा 9 से 10 तक अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण प्रत्येक विषय के लिए 5425 पदों सहित कुल 27125 पदों का सृजन किए गए हैं। द्वितीय भारतीय भाषा के लिए 3191 पद है। इसमे उर्दू 2100, फारसी 300 एवं अरबी 200 पद है। माध्यमिक विद्यालयों मे विशेष शिक्षक के 270 पद है।  इन सभी शिक्षकों का मूल वेतन 25 हजार से 32 हजार तक होगा। कक्षा 1 से 5 और कक्षा 11 व 12 तक के शिक्षकों को प्रतिमाह वेतन 40630₹ से 51130₹ मिलेंगे। यह नियोजित शिक्षकों के प्रतिमाह वेतन की तुलना मे 5566₹ से 12781₹ अधिक होगा।

बहाली मे मेरिट के आधार पर च्वाइस होगी.... 

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न...❓  
शिक्षकों की भर्ती परीक्षा ऑब्जेक्टिव होगी। 100 अंको का प्रश्न होगा। निगेटिव मार्किंग नही होगी। अधिकांश प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे। विषय से भी संबंधित प्रश्न होंगे। हालांकि सिलेबस और परीक्षा पैटर्न पर अंतिम मुहर एक हफ्ते मे लग जाएगी।

वैकेंसी और परीक्षा कब तक...❓  
आयोग से वैकेंसी विषयवार मई के अंत या जून के पहले हफ्ते तक आने की उम्मीद है। इसके बाद फाॅर्म भरने की प्रक्रिया के बाद सितम्बर अंत तक परीक्षा ली जा सकती है।

शिक्षक भर्ती की योग्यता क्या...❓  
हाईस्कूल के लिए बीएड या एमएड के साथ एसटीईटी उत्तीर्ण व प्रारंभिक स्कूलों के लिए डीएलएड या बीएड के साथ टीईटी या सीटेट उत्तीर्णता अनिवार्य होगा। मेरिट के आधार पर च्वाइस होगी। चयन की प्रक्रिया बीपीएससी विभाग की सहमति से 10 दिनो मे तय करेगा।

Comments