मिशन "राज्य कर्मी का दर्जा " कैसे पूरा होगा....❓
◾इसके लिए सभी शिक्षक संघों को क्या करना होगा....❓
जैसा कि आप तमाम शिक्षक साथी जानते हैं कि हम तमाम शिक्षक विभिन्न शिक्षक संघों मे आस्था रखते हैं एवं उनका साथ भी देते हैं।
लेकिन क्या आपने कभी सोंचा है कि आखिर ये शिक्षक संघ अलग-अलग विभाजित होते हुए लगभग 30 की संख्या तक कैसे पहुंचे। तो जान लीजिए कि इसके पीछे भी हम तमाम शिक्षक ही दोषी है। पुछिए कैसे तो ऐसे कि जब ये लोग अलग-अलग संगठन का निर्माण करते है तो हम मे से बीच के ही शिक्षक साथी इनको बढ़ावा देते है।
खैर इन सब बातों को पीछे छोड़ते हुए हम ध्यान केंद्रित करते है अपने मुख्य माँग "राज्य कर्मी का दर्जा" पर। आखिर इसे हम कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
सबसे पहले इस संदर्भ मे आपको बता दूं कि आने वाले समय मे हमारे पास इस माँग को पूरा करवाने के लिए एवं सरकार को झुकाने के लिए दो मौका है (लोकसभा चुनाव 2024 एवं विधान सभा चुनाव 2025)। अगर उसके पूर्व राज्य के तमाम शिक्षक संगठन एक मंच और एक बैनर तले आकर एक जोरदार और असरदार आंदोलन नही करते है तो फिर हम पांच साल तक सरकार के विरोध मे खड़े नही हो पाएंगे।
अब रही बात सभी शिक्षक संघ एकजुट कैसे होंगे। तो जान लीजिए कि यह हमारे और आपके कारण ही संभव हो सकता है। अगर कोई भी संघ "एकला चलो" की नीति अपनाकर आंदोलन करने की सोचते भी है तो सबसे पहले उनका बहिष्कार करते हुए उनके आंदोलन को असफल करे तब जाकर उन्हे समझ मे आएगा कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ सकता।
एक और रास्ता है सोशल मीडिया। आप तमाम शिक्षक साथी दिन रात सोशल मीडिया पर एक मुहिम छेड़े। सभी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष तक यह संदेश लगातार जाते रहना चाहिए कि अब अलग-अलग आंदोलन से कुछ भी संभव नही और अंततः वे एक बैनर तले आंदोलन को मजबूर हो जाए।
👉वर्तमान समय की यहीं मांग है " एक मंच, एक बैनर, एक ही आवाज - अबकी बार आर या पार "
आपका साथी....
मृत्युंजय ठाकुर
पताही,पू.च
मो :-9955146027
Comments
Post a Comment