शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम/सिलेबस हुआ जारी ● शिक्षक भर्ती परीक्षा मे होंगे दो पेपर, सामान्य अध्ययन के अंक से तय होगी मेधा सूची ● जल्द जारी होगी अधिसूचना. ● वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न व सिलेबस की जानकारी अपलोड


शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम/सिलेबस हुआ जारी  

शिक्षक भर्ती परीक्षा मे होंगे दो पेपर, सामान्य अध्ययन के अंक से तय होगी मेधा सूची  
जल्द जारी होगी अधिसूचना 
वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न व सिलेबस की जानकारी अपलोड  

पटना.... बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शनिवार को प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए विषयवार पाठ्यक्रम व परीक्षा पैटर्न वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in  पर अपलोड कर दिया है।

सभी प्रश्न होंगे वस्तुनिष्ठ, क्वालीफाई मार्क्स जारी..... 
प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों मे शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अलग-अलग परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। तीनो श्रेणी की परीक्षाओं मे बहुविकल्प वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। मेधा निर्धारण के श्रेणीवार क्वालीफाई अंक निर्धारित किए गए है। क्वालीफाई से कम अंक प्राप्त करने की स्थिति मे अभ्यर्थी प्रतियोगिता परीक्षा से बाहर हो जाएंगे। सामान्य अध्ययन की लिखित परीक्षा मे सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5, अत्यंत,पिछड़ा वर्ग के लिए 34 तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 32 प्रतिशत न्यूनतम अहर्तांक निर्धारित किया गया है। गलत जवाब देने पर निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था होगी। 
100 अंको का पेपर वन, भाषा विषय से होगा.....  
प्राथमिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी अध्यापकों/अभ्यर्थियों के लिए 100 अंको का पेपर वन (भाषा अहर्ता) होगा। एक-एक अंक के 100 प्रश्न दो भागों मे पूछे जाएंगे। पहले भाग मे प्रश्न संख्या 1 से 25 तक अंग्रेजी भाषा का होगा। सभी प्रश्नों का जवाब देना है। भाग दो मे हिंदी, उर्दू, बांग्ला भाषा के प्रश्न होंगे। इसमे से किसी एक भाषा के प्रश्न का चुनाव करना होगा। हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।

सामान्य अध्ययन का पेपर 150 अंको का होगा.....  
दूसरा पेपर 150 अंको का सामान्य अध्ययन से  संबंधित होगा। एक-एक अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे मे सभी प्रश्नों का जवाब देना होगा।
      प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के लिए प्राथमिक गणित, मानसिक क्षमता परीक्षण, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल और पर्यावरण से संबंधित प्रश्न होंगे।  सभी प्रश्न प्राथमिक विद्यालय पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे।
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक का प्रश्न दो भाग मे होगा.....  
आयोग के अनुसार सामान्य अध्ययन माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक का पेपर दो खण्ड मे होगा। पहला खण्ड 100 अंको का होगा। इसमे एक-एक अंक के प्रश्न माध्यमिक मे हिंदी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित व सामाजिक विज्ञान तथा उच्च माध्यमिक मे उर्दू, संस्कृत, गणित, भौतिकी, रसायन, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस आदि से होंगे।

87,222 शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना.....  
राज्य के 72 हजार प्रारंभिक विद्यालयों मे 87,222 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेज दी गई है। इसमे कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षकों के 85,477 पद और कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षकों के 1,745 पद सामिल है। शिक्षा विभाग ने अधियाचना मे आरक्षण की कोटिवार रिक्तियां भी आयोग को उपलब्ध कराई है।

Comments