BPSC ने जारी किया शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का सिलेबस.... ■ सभी शिक्षक संघों के विफलता का खामियाजा ■ कौन कौन प्रदेश अध्यक्ष इस विफलता का लेंगे जिम्मा
BPSC ने जारी किया शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का सिलेबस....
■ सभी शिक्षक संघों के विफलता का खामियाजा
■ कौन कौन प्रदेश अध्यक्ष इस विफलता का लेंगे जिम्मा
News Desk...... राज्य सरकार BPSC को शिक्षक नियुक्ति 2023 का जिम्मा सौंप कर सफल हुई और इसका मुख्य कारण है राज्य के सभी शिक्षक संघों की विफलता।
आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 आने के बाद राज्य के सभी शिक्षकों के साथ साथ सभी शिक्षक संगठन मे आक्रोश देखने को मिला। इसी कड़ी मे 25 शिक्षक संघ ने मिलकर एक बैठक करते हुए संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा का गठन करते हुए जातीय गणना का बहिष्कार भी किया लेकिन राज्य के कुछ मुख्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एकला चलो की नीति अपनाते हुए मोर्चा से अलग अपना कार्यक्रम तय कर दिए साथ ही कुछ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष माले विधायक संदीप सौरभ के नेतृत्व मे मोर्चा का गठन कर अलग अलग रूप मे आंदोलन की घोषणा कर दिए।
आप तमाम शिक्षक साथी जान लें कि वहीं से हम बिखरते चले गए और सरकार कामयाब होते चला गया जिसका जीता जागता उदाहरण देख लीजिए कि बीपीएससी ने सिलेबस भी जारी कर दिया और बहुत जल्द परीक्षा भी ले लेगी।
👉आखिर ऐसा हुआ क्यों। तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि कुछ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अपने को सर्वश्रेष्ठ मानते है और सोंचते है कि अपने दम पर ही वे सरकार को झुका देंगे लेकिन शायद वे भूल रहे है कि वर्तमान समय मे परिस्थिति वैसी नही है कि कोई भी संघ एकला चलो की नीति अपनाकर सरकार को झुका दे।
जबतक सभी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अपना अहम त्याग कर एक मंच, एक बैनर तले आंदोलन का आगाज नही करते है तबतक हमारा मांग कभी पूरा नही हो सकता।
👉सभी शिक्षक संघों की एकजुटता के लिए राज्य के तमाम शिक्षकों को आगे आकर पहल करना होगा और यह ध्यान देना होगा कि किसी भी शिक्षक संघ जो अकेले आंदोलन करने की तैयारी करता है, उसे विफल करना होगा तब जाकर उनके प्रदेश अध्यक्ष को समझ आएगा कि संयुक्त रूप से ही हम आंदोलन कर सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते है।
👉 अब तक के विफलता का जिम्मा आखिर कौन कौन प्रदेश अध्यक्ष लेंगे....बड़ा सवाल
Comments
Post a Comment