बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर भितिहरवा गांधी आश्रम मे लिए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक संघ के नेता शिवहर पहुंचे ● शिवहर की धरती पर शिक्षकों ने राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प


बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर भितिहरवा गांधी आश्रम मे लिए गए संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक संघ के नेता शिवहर पहुंचे  

शिवहर की धरती पर शिक्षकों ने राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प  

शिवहर..... बापू की कर्मभूमि चम्पारण की धरती भितिहरवा गांधी आश्रम पर बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा की प्राप्ति को लेकर लिए गए संकल्प के क्रम मे परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के नेता 12 जून 2023 को शिवहर की धरती पर पहुंचे।

      शिक्षक नेताओं के पहुंचते ही उपस्थित सभी शिक्षकों ने सभी नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं आंदोलन मे बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं संघर्ष करने का संकल्प लिया।

       शिक्षकों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश संयोजक प्रणय कुमार ने कहा कि महासंघ शुरू से शिक्षकों के हितो, मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए आगे रहा है और सदैव आगे ही रहेगा।

      श्री कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों को आश्वस्त किया कि जबतक राज्य सरकार नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली मे संसोधन कर सूबे के लाखों शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा नही दे देती तबतक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

      प्रदेश कोषाध्यक्ष सह शिवहर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बिना शर्त राज्य कर्मी के दर्जा की प्राप्ति को लेकर एक बड़े आंदोलन का प्रारूप तैयार है। अगर राज्य सरकार यथाशीघ्र राज्य के प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा नही देती है तो आगामी मानसून सत्र मे हम तमाम शिक्षक बिहार विधान सभा के समक्ष सरकार को घेरने का काम करेंगे साथ ही पूरे पटना शहर को शिक्षकों के जनसैलाब से सरकार को यह आईना दिखाने का काम करेंगे कि अगर हमारी मांगे पूरी नही हुई तो हम आगामी लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनाव मे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

    बैठक मे मुख्य रूप से जिला संयोजक अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सुनिल कुमार, सचिव नरेश कुमार चौधरी, तरियानी प्रखण्ड अध्यक्ष रंजीत कुमार के साथ साथ रामप्रवेश सहनी, अंजु कुमारी, प्रतिमा कुमारी, परीक्षण प्रसाद, रीमा कुमारी, संगीता कुमारी, रामस्वार्थ सहनी एवं किरण कुमारी उपस्थित रहे।

      उक्त जानकारी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने दी।

Comments