सभी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौन क्यों धारण किए हुए हैं....❓ आइए जानते हैं विस्तार से....

सभी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मौन क्यों धारण किए हुए हैं....❓  
    आइए जानते हैं विस्तार से....

जैसा कि आप तमाम शिक्षक साथी भलीभांति अवगत हैं कि राज्य मे फिलहाल लगभग 30 निबंधित शिक्षक संगठन है।
      वहीं बात करते है 2005 की तो उस समय सभी लोग एक साथ हुआ करते थे और जो लड़ाई संयुक्त रूप से उन लोगों ने लड़ी, वहीं से हम नियोजित शिक्षकों का नीव खड़ा हुआ और 2005 के आंदोलन के सफलता के पश्चात हम शिक्षा मित्र से पंचायतीराज शिक्षक बने एवं 60 वर्ष तक नौकरी पक्की हुई।
 
उस सफलता के बाद धीरे धीरे कुछ लोग अलग संगठन बनाये फिर यह सिलसिला चलता रहा और आज देखिए हम कहां खड़े है।
      अलग अलग डफली बजाने का ही नतीजा है कि हमलोग सफल नही हो पा रहे है।

11 जुलाई के आंदोलन के बाद अपर मुख्य सचिव के के पाठक ने ऐसा डण्डा चलाया कि तब से अभी तक सभी प्रदेश अध्यक्ष कहां छुप गए है, कोई अता पता नही।।

अब उम्मीद यहीं किया जा रहा है कि सरकार जो चाहेगी वहीं होगा, संगठन के वश की बात अब समाप्त ही समझिए।।

Comments