बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करना हमारे लिए गर्व की बात :- जयप्रकाश ठाकुर। 🔸 सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, हैदराबाद मे बिहार के शिक्षकों ने अपने प्रस्तुति से मचाई धूम।


बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करना हमारे लिए गर्व की बात :- जयप्रकाश ठाकुर  

🔸सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र, हैदराबाद मे बिहार के शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुति से मचाई धूम  

पटना.... सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र, नई दिल्ली के क्षेत्रीय केन्द्र हैदराबाद में पुतली कला पर कार्यशाला में बिहार से निम्नलिखित प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया: जयप्रकाश ठाकुर -पूर्वी चम्पारण,देव कुमार मोदक -कटिहार,अजय कुमार सिंह अमर- भोजपुर,अजय कुमार ठाकुर -बक्सर, वीरेन्द्र कुमार -मुजफ्फरपुर,नीतू कुमारी यादव- मुजफ्फरपुर, आरूषि वर्मा-लखीसराय,जूही रानी - शेखपुरा एवं लीना कुमारी - वैशाली

     यह प्रशिक्षण 12 सितंबर से 26 सितंबर तक आयोजित हो रहा है।

     भारत के विभिन्न राज्यों के शिक्षक इस प्रशिक्षण मे हिस्सा लिए हैं जिसमे बिहार के विभिन्न जिलों से 9 शिक्षक इसमें शामिल हैं।

विदित हो कि हर राज्य को अपने राज्य की संस्कृति की झलक दिखाने का अवसर दिया जाता है। इसी कड़ी के तहत बिहार के शिक्षकों ने छठ व्रत की प्रस्तुति की जिसे विभिन्न राज्यों के शिक्षकों ने काफी सराहना की।
      शैक्षणिक परिभ्रमण के अंतर्गत शिक्षकों ने सलार जंग म्यूजियम का भ्रमण किया।

Comments