BPSC TRE || बिहार विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2023 का " कट ऑफ मार्क्स " हुआ जारी।


BPSC TRE || बिहार विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा 2023 का " कट ऑफ मार्क्स " हुआ जारी।   

पटना..... राज्य मे अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा ली गयी परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिये गये हैं। कक्षा 1 से 5 तक के सामान्य अनारक्षित शिक्षक का कट ऑफ 67, जबकि पिछड़ा वर्ग का 60 है।

      कक्षा 1 से 5 के सामान्य शिक्षक के लिए अनारक्षित 67, अनारक्षित महिला 57, ईडब्ल्यूएस 56, ईडब्ल्यूएस महिला 48, ईबीसी 55, ईबीसी महिला 44, बीसी 60, बीसी महिला 50, एससी 47, एससी महिला 39, एसटी 46, एसटी महिला 39, बीपीएल 48 कट ऑफ मार्क्स है। उर्दू मे अनारक्षित 54, अनारक्षित महिला 40, ईडब्ल्यूएस 48, ईडब्ल्यूएस महिला 39, ईबीसी 47, ईबीसी महिला 39, बीसी 44, बीसी महिला 39, एससी 39, एसटी 43 कट ऑफ मार्क्स है। बांग्ला मे अनारक्षित 62, अनारक्षित महिला 47, ईबीसी 43, ईबीसी महिला 40, बीसी 45, बीसी महिला 41, एससी 39 कट ऑफ मार्क्स है।

        कक्षा 9-10 मे सोशल साइंस मे सामान्य का कट ऑफ 74 तो बीसी का 72 है। कक्षा 9-10 मे हिंदी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, साइंस, गणित, सोशल साइंस के जारी कट ऑफ मार्क्स कोटिवार अलग अलग है। कक्षा 11-12 मे हिंदी, भौतिकी, पाॅलिटीकल साइंस, सोशोलाॅजी, बाॅटनी और मैथिली मे अनारक्षित कोटि का कट ऑफ 39 है जोकि न्यूनतम अहर्तांक 40 से भी कम है। कक्षा 11-12 के हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बंग्ला, मैथिली, अरबी, फारसी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन,  अर्थशास्त्र, भूगोल, सायकोलोजी, सोशोलाॅजी, फिलाॅस्फी, पाॅलिटीकल साइंस, होम साइंस, वनस्पतिविज्ञान, जंतुविज्ञान, एकांटेंसी, बिजनस स्टडीज, इंटरप्रेन्योरशिप, कम्प्यूटर साइंस, इतिहास, संगीत, मगही, एवं भोजपुरी के कट ऑफ मार्क्स जारी हुए हैं।

     वैसे अभ्यर्थियों जिनको लिखित परीक्षा मे अपने कोटि के कट ऑफ अंक प्राप्त हुए, लेकिन उनका अनुक्रमांक सफल अभ्यर्थियों के परीक्षाफल सूची मे अंकित नही है। इसका कारण है कि लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति मे पहले उम्र और उम्र मे समानता होने पर देवनागरी लिपि मे वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी गई है। वैसे अभ्यर्थी जिनको लिखित परीक्षा मे अपने आरक्षण कोटि के कट ऑफ अंक से अधिक मिले, लेकिन उनके द्वारा समर्पित दस्तावेजों / प्रमाण पत्रों का सत्यापन (डीभी) मे विसंगति/अयोग्य पाये जाने या भाषा विषय मे अहर्तांक प्राप्त नही होने के कारण परीक्षाफल मे सफल घोषित नही किए गए हैं। इधर, बीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ कर हटाया।

      इस बीच बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया है कि टीआरई जैसी बड़ी संख्याओं से निपट रहे हैं, तो अयोग्य लोगों को हटाने के लिए मल्टीलेयर फिल्टरिंग की आवश्यकता होती है। यहीं हो रहा है, इसलिए सभी परिणाम सशर्त है। इस फिल्टरिंग से उत्पन्न होने वाली कोई भी रिक्ति एक या अधिक पूरक परिणाम से भरी जाएगी। कट ऑफ मार्क्स विषयवार भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। 28 हजार 815 नियोजित शिक्षक सफल हुए हैं। बिहार के बाहर दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों मे कुल रिजल्ट का लगभग 12 प्रतिशत यानि लगभग 14500 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। दूसरे राज्यों मे सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के अभ्यर्थी हैं।

Comments