Niyojit Teacher News : बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं बड़ी घोषणा।
Niyojit Shikshak News : बिहार के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर सकते हैं बड़ी घोषणा।
➡️ अब बिहार के नियोजित शिक्षकों को जल्द ही राज्यकर्मी का दर्जा मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार नई शिक्षक नियमावली का ड्राफ्ट अंतिम रूप से तैयार हो गया है। ऐसे में राज्य के पौने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
पटना...... इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां नियोजित शिक्षकों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, अब बिहार के नियोजित शिक्षकों को जल्द ही राज्यकर्मी का दर्जा मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार नई शिक्षक नियमावली का ड्राफ्ट अंतिम रूप से तैयार हो गई है। ऐसे में राज्य के पौने 4 लाख नियोजित शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
इस नियमवाली के अनुसार बिहार के नियोजित शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष दोनों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलेगा। जानकारी के अनुसार कैबिनेट से पहले 2 नवंबर को ही घोषणा की उम्मीद की जा रही है। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने की घोषणा कर सकते हैं। वहीं 3 नवंबर को कैबिनेट में भी प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है।
बता दें कि नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास करने पर राज्यकर्मी बनेंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) को परीक्षा लेने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी। कैबिनेट से मुहर लगने के एक माह के भीतर परीक्षा ली जा सकती है। विभाग ने काफी आसान परीक्षा लेने की योजना बनाई है। बता दें कि अब बिहार में नियोजित शिक्षको को बीपीएससी कैडर के शिक्षकों की तर्ज पर ही सुविधा मिलेगी। वेतनमान से लेकर सभी प्रकार का लाभ मिलेगा। हाल ही बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली का प्रारूप जारी हुआ था।
Comments
Post a Comment