BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा.... महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर


BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा....
      ----महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर----

                .......................

1. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ? 
 Ans. पश्चिम से पूर्व

2. पृथ्वी का जलीय भाग और स्थलीय भाग कितना है ? 
 Ans. 71% और 29%

3. किस तिथि को अपसौर की स्थिति होती है ? 
 Ans. 4 जुलाई को 
सूर्य जब अपसौर पर होती है, सूर्य से 15.2 करोड़ कि॰मी॰ (9.5 करोड़ मील) दूर होती है।पर उपसौर पर की अपेक्षा सूर्य से 50 लाख कि॰मी॰ (30 लाख मील) ज्यादा दूर होती है।

4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना होता है ?
Ans. 12,742 किलोमीटर (7, 918 मील) है/ कही 12756 km भी दिया है। तथा इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है।

5.  ऋतु परिवर्तन किस गति के कारण होता है ? 
Ans. वार्षिक गति

6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?
Ans. 1674 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में

7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
Ans. घुर्णन गति

8. पृथ्वी की किस गति से वर्ष बनते हैं ?
Ans. परिक्रमण गति

9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
Ans.  365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे

10. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? 
Ans.  22 अप्रैल

11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
Ans. 6 घंटे

12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
Ans. शुक्र

13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?
Ans. पानी की उपस्थिति के कारण 

14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?
Ans. प्रॉक्सिमा सेंचुरी

15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
Ans. चंद्रमा

16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?
Ans. सेलेनोलॉजी

17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
Ans. शांति सागर कहलाते हैं। यह चंद्रमा का पिछला भाग है जो अंधकारमय होता है।

18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
 Ans. चंद्रमा को 

19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
 Ans. सूर्य के

20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या होता है ?
Ans. पृथ्वी, चन्द्रमा और सूर्य की पारस्परिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति और पृथ्वी के अपकेंद्रीय (Centrifugal) बल की क्रियाशीलता ही ज्वार-भाटा की उत्पत्ति का प्रमुख कारण हैं।

21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?
Ans.  टाइटेनियम

22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?
Ans.  चन्द्रमा की तात्कालिक कक्षीय दूरी, पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है इसीलिए आसमान में सूर्य और चन्द्रमा का आकार हमेशा सामान नजर आता है। वह पथ्वी से चंद्रमा का 59 % भाग दिखता है जब चन्द्रमा अपनी कक्षा में घूमता हुआ सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है और सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?
Ans.  27 दिन 8 घंटे

24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?
Ans. लीबनिट्ज पर्वत

25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
Ans. नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन

26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?
Ans. 21 जुलाई 1969 ई.

27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?
Ans. अपोलो-11

28. प्रकाश चक्र क्या है ?
Ans.  वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है।

29. सर्वप्रथम किसने कहा की पृथ्वी है ? 
Ans. पाइथागोरस 

30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?
Ans.  दीर्घवृत्तीय

31. एपसाइड रेखा क्या है ?
Ans. उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं।

32. उपसौरिक क्या है ?
Ans. 3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं।

33. अपसौरिक क्या है ?
Ans. जुलाई मे पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं।

34. अक्षांश क्या है ?
Ans. यह ग्लोब पर पश्चिम सेपूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है।

35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?
Ans. विषुवत रेखा

36. देशांतर क्या है ?
Ans. यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा होता है।

37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?
Ans. देशांतर रेखा देशांतर जिसे का देशांतर माना जाता है वह 82°30 'पूर्व का देशांतर है, इसे भारतीय मानक समय (IST) के रूप में जाना जाने वाला मानक मध्याह्न रेखा माना जाता है।
हमारा मानक समय ग्रीनविच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है !


38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?
Ans. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी (स्थान) को "गोर"(gore) कहते हैं।

39. सूर्यग्रहण क्या है ?
Ans. जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?
Ans. अमावस्या के दिन

41. चंद्रग्रहण क्या है ?
Ans. जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं।

42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?
Ans. पूर्णिमा की रात

43. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है ? 
Ans. छ: महीने

44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
Ans.180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।

45. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
Ans. पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुईं हैं।

शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी ख़बरें सबसे पहले आप तक।
  जुड़े रहे हमारे साथ...👇

Comments