BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा तैयारी हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ......


BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा तैयारी हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर ...... 

           ---------------------

1. सौरमंडल की आयु कितनी है ?
Ans.  4.6 अरब वर्ष

2. कौन-सा पुच्छल तारा 76 वर्ष बाद दिखाई देता है ?
Ans. हेली पुच्छल तारा

3. सूरत को शिवाजी ने दो बार कब लूटा ?
Ans. 1664 ई. और 1670 ई. 

4. किस चोल शासक ने चेर शासक को परास्त किया और नौसेना को नष्ट कर दिया ? 
Ans. राजराजा प्रथम 

5. जौनपुर शैली की सर्वोत्कर्ष कृति कौन-सी है ? 
Ans. अटाला देवी मस्जिद 

6. मोहम्मद खाँ बंगेश के खिलाफ बाजीराव प्रथम ने किसकी सहायता की ? 
Ans. चम्पतराय 

7. मुगलकाल में किसे जागीर नहीं दी जाती थी ? 
Ans. धार्मिक व्यक्तियों को 

8. खालसा क्षेत्र से भू-राजस्व एकत्रित करने वाला अधिकारी कौन था ? 
Ans. आमिल

9. बर्नी के अनुसार 'शिक' नामक प्रशासनिक इकाई की स्थापना किसने की ? 
Ans. बलबन ने

10. किस शासक ने मवेशी कर लगाया ? 
Ans.  अलाउद्दीन खिलजी

11. कौन-सी इमारत पूर्णत: हिन्दू ककला से निर्मित है ? 
Ans. नसीरुद्दीन का मकबरा

12. पग सैनिकों की सबसे छोटी इकाई में कितने सैनिक होते थे ? 
Ans. 40

 13. टमाटर सॉस में पाया जाता है...?
Ans : ऐसीटिक अम्ल

14. कौन भारत का प्रथम मुस्लिम शासक था जिसने भूमि की वास्तविक आय पर राजस्व निश्चित किया ? 
Ans. इल्तुतमिश

15. न्याय व धर्मनिष्ठा के कारण वली या संत के रूप में प्रसिद्ध कौन था ? 
Ans. शिहाबुद्दीन अहमद प्रथम

 16. सल्तनत काल में वित्त नीति किस पर आधारित थी ? 
Ans. हनीफी  

17. महमूद गजनवी के आक्रमणों से भविष्य में किसको अपने विजय अभियान में सहायता मिली ? 
Ans. मोहम्मद गोरी  

18. मराठा प्रशासन में दुर्ग के अधिकारी को क्या कहा जाता था ? 
Ans. दुर्गपाल 

19. कौन-सा कर गैर-मुसलमानों को नहीं देना पड़ता था ? 
Ans. जकात 

20. सदाह अमीरों का विद्रोह किसके शासनकाल में हुआ ? 
Ans. मोहम्मद बिन तुगलक 

21. मयूर सिंहासन का निर्माण किसके शासनकाल में हुआ ? 
Ans. शाहजहाँ 

22. शिवाजी के प्रशासन में मोकरा प्रथा क्या थी ? 
Ans. अधिकारियों को जागीरें प्रदान करना 

23. मुगल चित्रकला की विषय वस्तु मुख्यत: क्या थी ? 
Ans. दरबारी जीवन और प्राकृतिक जीवन

24. किस सल्तनतकालीन शासक ने सिंचाई कर सर्वप्रथम लगाया जो उपज का पाँचवाँ भाग था ?
Ans. फिरोज तुगलक 

25. किसने कहा था कि 'इस्लाम खतरे में है ?
Ans. गाजी मलिक 

26. किस पुस्तक का चित्रीकरण करने के लिए मीर सैयद अली और ख्वाजा अब्दुस समद को मुगल दरबार में बुलाया गया ?
Ans. दास्तान-ए-अमीर हमजा 

27. मराठा मुख्य ग्राम प्रशासनिक अधिकारी कौन था ? 
Ans. पटेल 

28. किसके शासनकाल में केन्द्रीय नौकर-शाही का हस्तक्षेप अक्ता व्यवस्था में सर्वाधिक बढ़ गया था ? 
Ans. अलाउद्दीन खिलजी 

29. राजराजा ने श्रीलंका विजय के उप लक्ष्य में पोलन्नरुआ में किस देवता का मन्दिर बनवाया ? 
Ans. शिव

30. आगा रजा, फारुख बेग, दसवंत और बसावन इनमें से कौन अकबर के दरबार में चित्रकार नहीं था ?
Ans. आगा रजा 

31. दीवान-ए वकूफ की स्थापना किसने की ? 
Ans. बलबन

32. उपज का कितना प्रतिश शिवाजी भू-राजस्व के रूप में वसूल करते थे ? 
Ans. 30 प्रतिशत

33. मोपला आंदोलन कब और कहाँ हुआ था ?
Ans. 1921, मालाबार और केरल

34. नीला ग्रह किसे कहा जाता है ? 
Ans. पृथ्वी

35. सूर्य में सर्वाधिक गैस कौन-सी है ?
Ans.  हाइड्रोजन

36. पृथ्वी से दिखाई देने वाला सबसे चमकीला ग्रह कौन-सा है ?
Ans. शुक्र

37. कोई व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो स्पष्ट देख सकता है, परन्तु पास की वस्तुओं को स्पष्ट देखने में कठिनाई अनुभव करता है । उसकी दृष्टि में क्या दोष है ?
Ans. दूर दृष्टि (Hypermetropia) का दोष

38. कुण्डापुर एवं करवार कच्छ वनस्पति स्थान (Mangroves Sites) स्थित हैं ?
Ans. कर्नाटक राज्य में

39. द साइंस ऑफ भरतनाट्यम' (The Science of Bharat Natyam) पुस्तक किसने लिखी है ?
Ans. सरोजा बैद्यनाथन ने

40. संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी ?
Ans. विजय लक्ष्मी पण्डित

शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी ख़बरें सबसे पहले आप तक।
जुड़े रहे हमारे साथ 👇

Comments