BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर....


BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी हेतु महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर....

      =======••••••=======


1. विकास के संबंध में निम्न में से कौन - सा कथन गलत है ?
A. विशिष्ट से सामान्य की ओर
B. सार्वभौमिक प्रक्रिया है।
C. दिशा सिर से पैर की ओर
D. वर्तुलाकार गति
Ans ➺ A (विशिष्ट से सामान्य की ओर)

2. विधायकता की मूल प्रवृति इनमें से किस अवस्था में विकसित होती हैं ?
A. शिशु अवस्था में
B. किशोरावस्था
C. युवा अवस्था में
D. बाल्यावस्था
Ans ➺  D (बाल्यावस्था)

3. गर्भाधान काल की अवस्था निम्न में से कौन - सी नही है ?
A. शैशवावस्था
B. डिम्ब
C. बीजकरण
D. भ्रूणावस्था
Ans ➺ A (शैशवावस्था)

4. पूर्व बाल्यावस्था की विशेषता इनमें से कौन - सा नहीं हैं ?
A. समूह में रहने की
B. अनुकरण करने की
C. करने की
D. खेलने की
Ans ➺ A (समूह मे रहने की)

5. मानव जीवन की मनोभौतिक एकता क्या कहलाती है ?
A. मन तथा शरीर का विकास
B. शरीर तथा हड्डियों का विकास
C. शरीर तथा हृदय का विकास
D. आत्मा तथा मांसपेशियों का विकास
Ans ➺ A (मन तथा शरीर का विकास)

6. इनमें से शैशवावस्था काल में बालक में कौन सी विशेषताएं पाई जाती है ?
A. सहयोग लेना
B. अनुकरण करना
C. आश्रित होना
D. ये सभी/उपर्युक्त सभी
Ans ➺  D (ये सभी)

7. गर्भ में सर्वप्रथम किसका निर्माण होता है ?
A. पैर
B. सिर
C. धड़
D.  सभी का
Ans ➺ B (सिर)

8. एक सामान्य बालक कितना माह में बोलना सीख जाता है ?
A. 11 माह
B. 16 माह
C. 20 माह
D. 24 माह
Ans ➺  A (11 माह)

9. जन्म के समय शिशु में निम्न में से कितनी हड्डियां होती है ?
A. 206
B. 230
C. 300 
D. 320
Ans ➺ C (300)

10. कोई बच्चा सबसे पहले निम्न में से कौन सी भाषा सीखता है ?
A. राजभाषा
B. राष्ट्रीय भाषा
C. मातृभाषा
D. सांकेतिक भाषा
Ans ➺  C (मातृभाषा)

11. बालक अपनी माँ को पहचानना कितना माह में प्रारंभ कर देता है ?
A. 6 माह
B. 8 माह
C. 9 माह
D. 3 माह
Ans ➺ D (3 माह)

12. बाल मनोविज्ञान के आधार पर निम्न में से कौन सा कथन सही है ?
A. सभी बच्चे एक जैसे होते है
B. प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है
C. कुछ बच्चे विशिष्ट होते है.
D. कुछ बच्चे एक जैसे होते है
Ans ➺  B (प्रत्येक बच्चा विशिष्ट होता है)

13. बालक के जन्म के समय शिशु के मस्तिष्क का भार कितना ग्राम होता है ?
A. 300 ग्राम
B. 350 ग्राम
C. 400 ग्राम
D. 450 ग्राम
Ans ➺ B (350 ग्राम)

14. निम्नलिखित में से किस अवस्था में बच्चे अपने समवयस्क समूह के सक्रिय सदस्य बन जाते हैं ?
A. पूर्व बाल्यावस्था
B. बाल्यावस्था
C. किशोरावस्था
D. प्रौढ़ावस्था
Ans ➺  C (किशोरावस्था)

15. कल्पना जगत में किस अवस्था का विचरण होता है ?
A. शैशवावस्था
B. किशोरावस्था
C. बाल्‍यावस्‍था
D. शैशवावस्था व किशोरावस्था
Ans ➺ D (शैशवावस्था व किशोरावस्था)

16. व्यक्तिगत रूप से शिक्षार्थी एक दुसरे से किसमें भिन्न होते हैं ?
A. वृद्धि एवं विकास के सिद्धांतों
B. विकास की दर
C. अभिप्रेरणा
D. विकास की सामान्य क्षमता
Ans ➺  B (विकास की दर)

17. बालक मुख्‍य रंगों की पहचान कितना वर्ष की उम्र में कर लेता है ?
A. 5 वर्ष
B. 2 वर्ष
C. 3 वर्ष
D. 4 वर्ष
Ans ➺ A (5 वर्ष)

18. 6 से 10 वर्ष की अवस्था में बालक निम्न में से किसमें रुचि लेना प्रारम्भ करते हैं ?
A. धर्म में
B. मानव शरीर में
C. यौन सम्बन्धों में
D. विद्यालय में
Ans ➺  D (विद्यालय मे)

19. छोटे-छोटे वाक्यों को बोलना तथा तीन पहियों की साइकिल चलाना यह कार्य किस अवस्था में होता है ?
A. शैशवावस्था
B. बाल्‍यावस्‍था
C. किशोरावस्था
D. प्रौढ़ावस्था
Ans ➺ A (शैशवावस्था)

20. बुद्धि क्या है ? 
A. सामर्थ्यों का एक समुच्चय 
B. एक अकेला और जाती विचार 
C. दूसरे का अनुसरण करने की योग्यता 
D. एक विशिष्ट योग्यता 
Ans ➺ A (सामर्थ्यों का एक समुच्चय)

21. निम्नलिखित में से कौन सा व्यवहार भावात्मक बाधा को प्रदर्शित नहीं करता है ?
A. बाल अपराध
B. कमजोरों को डराने वाला
C. भगोड़ापन
D. स्वाधीनता
Ans ➺  D (स्वाधीनता)

22. निम्नलिखित में से किस घटना की ओर बालक सर्वप्रथम आकर्षित होना प्रारंभ करता है ?
A. प्रकाश
B. मॉ
C. ध्वनि
D. भोजन
Ans ➺ A (प्रकाश)

23. प्राथमिक स्तर के बालकों के लिए निम्न में से किसे बेहतर मानते हैं ?
A. विडियो अनुकरण को
B. प्रदर्शन को
C. स्वयं के अनुभव
D. उपयुक्त सभी
Ans ➺  C (स्वयं के अनुभव)

24. बालक की जिज्ञासा को क्या किया जाना चाहिए ?
A. दमन
B. शांत
C. उत्तेजित
D. सक्रिय
Ans ➺ B (शांत)

25. दूसरे वर्ष के अंत तक शिशु का शब्द भंडार कितना हो जाता है ?
A. 100 शब्द
B. 60 शब्द
C. 50 शब्द
D. 10 शब्द
Ans ➺  A (100 शब्द)

26. इनमें से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है ?
A. विद्यालय फुटबॉल टीम में चयन होना। 
B. स्वयं के लिए समस्या का समाधान करना।
C. जन्मदिन पर पोशाक मिलना।
D. सभी विकल्प सही है।
Ans ➺ B (स्वयं के लिए समस्या का समाधान करना)

27. छोटे शिक्षार्थियों में निम्न में से कौन सा लक्षण 'पठन-कठिनाई' का नहीं है ?
A. पठन-गति और प्रवाह में कठिनाई
B. शब्दों और विचारों को समझने में कठिनाई
C. सुसंगत वर्तनी में कठिनाई
D. वर्ण एवं शब्द-पहचान में कठिनाई
Ans ➺ A (पठन-गति और प्रवाह मे कठिनाई)

28. अपनी पुस्तक “दी कंडीशन ऑफ लर्निंग” में सीखने के कितने प्रकार बताए हैं ?
A. पांच प्रकार
B. आठ प्रकार
C. सात प्रकार
D. दस प्रकार
Ans ➺ B (आठ प्रकार)

29. भारतीय समाज की बहुभाषिक विशेषता को कैसे देखा जाना चाहिए ?
A. विद्यालयी जीवन को समृद्ध बनाने के संसाधन के रूप में
B. विद्यार्थियों को सीखने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु शिक्षक-योग्यता की चुनौती के रूप में
C. शिक्षार्थियों के लिए विद्यालयी जीवन को एक जटिल अनुभव के रूप में बनाने के एक कारक के रूप में
D. शिक्षण अधिगम प्रक्रिया के बाधा के रूप में
Ans ➺ A (विद्यालयी जीवन को समृद्ध बनाने के संसाधन के रूप मे)

30. वह अवस्था जब बालक अपने अभिभावकों के साथ कम आनंदित होता है तो वह विकास किससे संबंधित है ?
A. शारीरिक विकास से
B. मानसिक विकास से
C. भाषा विकास से
D. सामाजिक विकास से
Ans ➺ D (सामाजिक विकास से)

31. सतत एवं व्यापक मूल्यांकन में, व्यापक मूल्यांकन शब्दावली का क्या तात्पर्य है ?
A. सभी विषयों का मूल्यांकन
B. सह-शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन
C. शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन
D. शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन
Ans ➺ C (शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्र का मूल्यांकन)

32. निम्न में से कौन-सा लक्षण अंतर्मुखी व्यक्तित्व का नहीं है ?
A. आत्मकेंद्रित
B. सामाजिकता
C. रूढ़िवादी
D. दबू
Ans ➺ B (सामाजिकता)

33. मूल्यांकन का उद्देश्य निम्न में से क्या है ?
A. बालकों को धीमी गति से सीखने वाले एवं प्रतिभाशाली बच्चों के रूप में लेबल करना
B. जिन बालकों को उपचारात्मक शिक्षा की आवश्यकता है उनकी पहचान करना
C. अधिगम की कठिनाइयों व समस्याओं वाले क्षेत्रों का पता लगाना
D. उत्पादक जीवन जीने के लिए शिक्षा किस सीमा तक तैयार कर पाई है, को पुष्ट पोषण प्रदान करना
Ans ➺ D (उत्पादक जीवन जीने के लिए शिक्षा किस सीमा तक तैयार कर पाई है,को पुष्ट प्रदान करना)

34. अधिगम के नियम के तहत तत्परता के नियम का प्रतिपादित किसने किया है ?
A. एडवर्ड एल. थार्नडाइक ने
B. जॉन बी. वॉटसन ने
C. इवान पेट्रोविच पावलव ने
D. मैक्स-वर्दीमर ने
Ans ➺ A (एडवर्ड एल॰ थार्नडाइक ने)

35. कक्षा में विद्यार्थियों की रुचि बनाए रखने के लिए एक शिक्षक को क्या करना उचित है ?
A. श्यामपट्ट का प्रयोग करना
B. चर्चा करना
C. कहानी कहना
D. प्रश्न पूछना
Ans ➺ D (प्रश्न पूछना)

36. निम्नलिखित में से कौन-सी विधि प्राथमिक स्तर पर शिक्षण के लिए उपयुक्त नहीं है ?
A. समस्या समाधान विधि
B. गतिविधि उपागम
C. व्याख्यान विधि
D. प्रोजेक्ट विधि
Ans ➺ C (व्याख्यान विधि)

37. निम्नलिखित में से कौन-सा सीखना स्थाई होता है ?
A. रटकर 
B. सुनकर
C. समझ कर
D. देखकर
Ans ➺ C  (समझ कर)

38. वह गत्यात्मक बल जो बालक के व्यवहार को ऊर्जा देता है और वह सीखने की क्रिया करता है, वह क्या कहलाता है ?
A. लक्ष्य
B. प्रबल प्रेरणा
C. अवरोध
D. सभी विकल्प सही है
Ans ➺ D (सभी विकल्प सही है)

39. मूल्यांकन का उद्देश्य निम्न में से क्या है ?
A. बच्चों को उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण घोषित करना
B. बच्चा क्या सीखा है जानना
C. बच्चे के सीखने में आई कठिनाइयों को जानना
D. उपरोक्त सभी
Ans ➺ D (उपरोक्त सभी)

40. निम्नलिखित में से किसे व्यक्तित्व की नैतिकता वाली भुजा कहेंगे ?
A. उपाह (इड)
B. आत्मा (इगो)
C. इड तथा सुपर इगो
D. पराह (सुपर-इंगो)
Ans ➺ D (पराह)

41. एक कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं के क्षेत्र निम्न में से कौन - सा हो सकता है ?
A.  रुचियों के
B. सीखने के
C. चरित्र के
D. उपर्युक्त सभी
Ans ➺ D (उपर्युक्त सभी)

42. निम्नलिखित में से किन मुख्य कारकों के आस-पास शिक्षा मनोविज्ञान की विषय वस्तु घूमती है ?
A. शिक्षार्थी एवं अधिगम अनुभव
B. शिक्षक एवं अधिगम प्रक्रिया
C. अधिगम परिस्थितियां
D. सभी विकल्प सही है
Ans ➺ D (सभी विकल्प सही है)

43. लॉरेंस कोहलबर्ग विकास के किस क्षेत्र में शोध के लिए जाने जाते हैं ?
A. संज्ञानात्मक
B. शारीरिक
C. नैतिक
D. गामा
Ans ➺ C (नैतिक)

44. निम्नलिखित में से कौन-से पर्यावरणीय कारक व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं ?
A. सामाजिक कारक
B. आर्थिक कारक
C. सांस्कृतिक कारक
D. सभी विकल्प सही है
Ans ➺ D (सभी विकल्प सही है)

45. पियाजे के अनुसार संज्ञानात्मक बाल विकास की निम्न में से कितनी अवस्थाएं हैं ?
A. 3 अवस्थाएं     
B. 4 अवस्थाएं
C. 5 अवस्थाएं
D. 6 अवस्थाएं
Ans ➺ B (4 अवस्थाएं)

BPSC प्रधान शिक्षक / प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी हेतु हमारे द्वारा तैयार अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर देखने के लिए नीचे 👇 दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Comments