ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में आ रही कठिनाइयों को कैसे दूर करें....?


ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में आ रही कठिनाइयों को कैसे दूर करें....?

साथियों,
          ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सरकार एवं शिक्षा विभाग पूरे एक्शन में है। किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही कर रहा है शिक्षा विभाग। 
    इसलिए ऐसी कोई गलती नही करें जिससे विभाग को वेतन काटने या बंद करने को मजबूर होना पड़े।
आप सब भलीभांति अवगत है कि पिछले अपर मुख्य सचिव श्री केके पाठक के समय से ही हमलोगों को किस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है।


नोट :- जिनके मोबाईल में ऐप काम नहीं कर रहा है, वे लोग निम्न बातों पर ख़ासकर ध्यान देंगे।
1. सबसे पहले अपने विद्यालय में ही कहीं पर रह कर मोबाइल का नेट ऑन कीजिए। पहले के ई-शिक्षाकोष ऐप को uninstall कर  Google Play Store से नया ऐप डाउनलोड कर लीजिए और बैक हो जाइए।
2. इसके बाद Google Map खोलिए। Map में बीच में थोड़ा दाएं तरफ एक डार्क है जो काले रंग या रेड या हो सकता है ब्लू भी हो उसे टच कीजिए।
3. अब वो ब्लू हो जायेगा।
4. अब बैक आप्शन क्लिक कर वापस हो जाइए।
5. अब ई-शिक्षाकोष ऐप खोलिए।
6. यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर ओपन कीजिए।
7. पासवर्ड भूल गए हैं तो नीचे Forgot Password को टच कीजिए, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक अस्थाई पासवर्ड प्राप्त होगा।
8. अब इस नए पासवर्ड से ओपन कीजिए, अब आपको नया पासवर्ड बनाने का ऑप्शन आएगा। अपना नया पासवर्ड बना लीजिए और बैक हो जाइए।
9. अब नए ऐप को ओपन कर नए पासवर्ड से ऐप खोलिए।
10. बाएं साइड तीन लकीर को टच कीजिए फिर डाउनलोड मास्टर डाटा को क्लिक कर स्कूल मास्टर डाटा और स्टूडेंट मास्टर डाटा को डाउनलोड कर लीजिए।
11. फिर बैक जा कर तीन लाइन को क्लिक कर get school location और फिर रिफ्रेस लोकेशन को बारी बारी से क्लिक कीजिए।
12. अब आपका ऐप तैयार है।
13. मार्क अटेंडेंस पर क्लिक कीजिए फिर सेल्फ अटेंडेंस पर क्लिक कीजिए। Allow का परमिशन देते जाइए। फिर कैप्चर पर क्लिक कीजिए। School In पर क्लिक कीजिए।
14. हो गया आपका अटेंडेंस।
15. अब विद्यालय से जाते समय School Out पर क्लिक कीजिए।

शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से संबंधित खबरें सबसे पहले आप तक।

Comments