दीपावली एवं छठ पूजा की छुट्टियों में कटौती को लेकर शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश


दीपावली एवं छठ पूजा की छुट्टियों में कटौती को लेकर शिक्षकों में बढ़ा आक्रोश

पटना..... राज्य के सरकारी विद्यालयों के लिए जारी अवकाश तालिका में भारी कटौती की गई है। आगामी दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए छुट्टी बढ़ाने की मांग जोर पकड़ने लगी है।

आपको बता दें कि शिक्षक नेताओं ने छुट्टी कटौती को लेकर कहा कि 1947 से लेकर 2023 तक इस तरह पूर्व में कभी नहीं हुआ है जो इस बार राज्य सरकार ने छुट्टियों में कटौती कर शिक्षकों को परेशान कर रही है।

इस बार दीपावली मे केवल 31 अक्टूबर को 1 दिन एवं छठ महापर्व में 7 से 9 अक्टूबर यानि 3 दिन छुट्टी दी है जोकि खासकर महिला शिक्षिकाओं के साथ घोर अन्याय है। जब छठ महापर्व 4 दिन मनाया जाता है तो 3 दिन छुट्टी क्यों..? नहाय खाय और खरना के दिन जब स्कूल खुला रहेगा तो महिला शिक्षिका छठ पर्व कैसे मनाएंगी।

इसके पूर्व का अवकाश तालिका देखा जाए तो स्पष्ट दिखेगा कि दीपावली से लेकर छठ पर्व तक लगातार छुट्टियां रहती थी।

Comments