✍️ विशिष्ट शिक्षक से संबंधित कुछ सवाल एवं उनके संभावित उत्तर....
👉सवाल 1:- विशिष्ट शिक्षक के पहले वाला नियुक्ति-पत्र क्यों रद्द कर दिया गया.?
उत्तर:- वो इसलिए क्योंकि पहले वाला नियुक्ति-पत्र एलॉट व काउंसलिंग वाले जिले के नाम से निर्गत था, जबकि इस बार आपके पदस्थापन वाले जिले से निर्गत होगा.! ऐसा इसलिए करना पड़ा ताकि जो जहाँ हैं वहीं विशिष्ट शिक्षक बनेंगें.!
👉सवाल 2:- जो ट्रांसफर फॉर्म भरे हैं, क्या वो ट्रांसफर होने के बाद विशिष्ट शिक्षक बनेंगें.?
उत्तर:- नहीं, वो भी 1-7 जनवरी तक ही अपने वर्तमान पदस्थापित विद्यालय में ही विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे, उसके बाद ही ट्रांसफर संभव है.! क्योंकि उसके पहले नियोजन इकाई से बाहर करना संभव नहीं था.!
👉सवाल 3:- विशिष्ट शिक्षक का वेतन कितना होगा.?
उत्तर:- मुझे लगता है कि 01 जनवरी 2025 को इंक्रिमेंट के बाद जो मूल वेतन होगा उसके समस्थानिक ही विशिष्ट शिक्षक का जो मूल वेतन देय होगा.!
👉सवाल 4:- क्या सभी नियोजित शिक्षक 01-07 जनवरी 2025 को विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे ?
उत्तर:- नहीं, सिर्फ सक्षमता-1 पास वैसे शिक्षक जिनका काउंसलिंग सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है, वहीं शिक्षक अभी विशिष्ट शिक्षक बन सकेंगें.!
शिक्षा, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग से संबंधित खबरें सबसे पहले आप तक, जुड़े रहे हमारे साथ।
Comments
Post a Comment